Shravasti News:भिनगा पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती का मेडिकल व चरित्र सत्यापन, एएसपी ने किया निरीक्षण

Sharvasti News: श्रावस्ती की पुलिस लाइन भिनगा में आरक्षी भर्ती के तहत मेडिकल व चरित्र सत्यापन हुआ, एएसपी चंद्रकेश सिंह ने प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

Radheshyam Mishra
Published on: 12 Nov 2026 6:30 PM IST
Shravasti News:भिनगा पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती का मेडिकल व चरित्र सत्यापन, एएसपी ने किया निरीक्षण
X

Shravasti News: रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में गुरुवार को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के तहत चिकित्सीय परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न हुई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और इसे पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे चिकित्सकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। हर अभ्यर्थी का परीक्षण नियमों के अनुसार किया जाए। किसी के साथ भेदभाव न हो। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान कुल 05 अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण व चरित्र सत्यापन किया गया। इनमें 01 महिला व 04 पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे। सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया भी नियमों के अनुसार पूरी की गई।पुलिस प्रशासन ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की गई। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का संदेह न रहे। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर कदम की रिकॉर्डिंग की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस भर्ती में पारदर्शिता ही सबसे बड़ी ताकत है। युवा बड़ी उम्मीदों के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल होते हैं। उनकी उम्मीदों को टूटने नहीं देना है। इसलिए चिकित्सीय परीक्षण से लेकर चरित्र सत्यापन तक हर कार्य पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी।उन्होंने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करें। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न होने दें। समय पर उनकी प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

इस दौरान चिकित्सकगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित ड्यूटी में लगे कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के बैठने, पानी आदि की व्यवस्था भी की गई थी।बताते चलें कि आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती प्रदेश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया है। श्रावस्ती में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। अब उनका मेडिकल व चरित्र सत्यापन चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। जनपद पुलिस का कहना है कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी व वीडियोग्राफी को अनिवार्य किया गया है। इससे न केवल अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी जनता का विश्वास मजबूत होगा।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story