Shravasti News: श्रावस्ती में 20 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, नेपाल ले जाने की थी तैयारी

Shravasti News: श्रावस्ती के मल्हीपुर में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 102.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 20.55 लाख रुपये बताई गई है।

Radheshyam Mishra
Published on: 22 Aug 2026 3:49 PM IST
Shravasti News: श्रावस्ती में 20 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, नेपाल ले जाने की थी तैयारी
X

Shravasti News

Shravasti News: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ग्राम बेलरी के पास खड़ंजा मार्ग से दो कथित तस्करों को 102.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मल्हीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर नेपाल की ओर जाने वाले हैं।सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनायक सिंह और SSB के उप निरीक्षक पुलिन चन्द्र सरकार की संयुक्त टीम ने ग्राम बेलरी के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद काली मोटरसाइकिल से पहुंचे दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

102.75 ग्राम स्मैक बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाजिद अली पुत्र साबित अली और आबिद अली पुत्र हैदर अली, दोनों निवासी सागरगांव, थाना मल्हीपुर के रूप में की है। दोनों के कब्जे से कुल 102.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसमें वाजिद अली के पास से 49.25 ग्राम और आबिद अली के पास से 53.50 ग्राम स्मैक मिली।इसके अलावा पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

मल्हीपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 140/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक को नेपाल ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान नशे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story