Shravasti News: आधी रात मुठभेड़, गोली लगने से चोर घायल; 2 गिरफ्तार, 2 फरार

Shravasti News: श्रावस्ती में पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में एक शातिर चोर घायल हुआ, दो गिरफ्तार और दो फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

Radheshyam Mishra
Published on: 17 Aug 2026 9:27 AM IST
Shravasti News: आधी रात मुठभेड़, गोली लगने से चोर घायल; 2 गिरफ्तार, 2 फरार
X

Shravasti Police Encounter

Shravasti News: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी का जेवरात व नगदी भी बरामद की है।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन और डीआईजी देवीपाटन रेंज के मार्गदर्शन में तथा एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के क्रम में यह सफलता मिली।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा रविवार रात टीम के साथ रात्रिगश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि अण्टा तिराहे से जानकी नगर जाने वाले रास्ते पर कुछ शातिर चोर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। बचाव के दौरान कांस्टेबल प्रवीण पाण्डेय भी गिरकर घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार और फरार अभियुक्त

घायल अभियुक्त की पहचान मंगरे प्रसाद पुत्र ठगई निवासी ग्राम गोबार दाखिला वर्गा वर्गी थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए सीएचसी भिनगा में भर्ती कराया गया है।दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त लूची पुत्र भिले निवासी हनुमानगढ़ी कस्बा भिनगा है। उससे पूछताछ की जा रही है।फरार अभियुक्तों के नाम गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश निवासी हनुमानगढ़ी कस्बा भिनगा और शिवकुमार जायसवाल उर्फ दुबे पुत्र बाबूराम निवासी गोबार थाना को0 भिनगा हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से 1 अवैध देसी तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 1 नाजायज चाकू और चोरी के उपकरण बरामद किए। साथ ही थाना स्थानीय, सिरसिया और सोनवा क्षेत्र से चोरी किए गए जेवरात, नगदी, कपड़े, अभिलेख व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उच्चाधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। एसपी ने टीम की सराहना करते हुए फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story