Shravasti : श्रावस्ती में 10.5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज

Shravasti News: श्रावस्ती के सिरसिया में पुलिस ने 10.5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया।

Radheshyam Mishra
Published on: 8 Sept 2026 10:04 PM IST
Shravasti : श्रावस्ती में 10.5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
X

Shravasti News :पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत थाना सिरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10.5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 7 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सिरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकिशोर गुप्ता मय हमराह टीम वांछित वारंटी की तलाश और संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हटवापुल के पास गन्ना कांटा के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब लेकर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ परशुराम पुत्र शिव प्रसाद निवासी लोनियनपुरवा मजरा मसहाकला थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 249/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राज किशोर गुप्ता, कांस्टेबल चंद्र शेखर यादव और कांस्टेबल दिव्यांशु श्रीवास्तव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story