Shravasti News: सिरसिया में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Shravasti News: श्रावस्ती के सिरसिया में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी सचिन गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। नाबालिग पहले बरामद।

Radheshyam Mishra
Published on: 18 Oct 2026 6:59 PM IST
Shravasti News: सिरसिया में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
X

Shravasti News

Shravasti News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को सिरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बेचई पुरवा से पकड़ा और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षकराहुल भाटी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और सीओ नगर आलोक कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र सिरसिया निवासी एक महिला ने एक सितंबर 2026 को तहरीर दी थी। आरोप था कि गांव कोठरवा निवासी सचिन पुत्र विनसे उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 244/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बेचई पुरवा के आसपास देखा गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक साहब राव हमराह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र विनसे निवासी ग्राम कोठरवा, डाक शिवपुर बनकट, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग को पहले ही बरामद किया जा चुका है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे, उपनिरीक्षक साहब राव और हेड कांस्टेबल अंजनी कुमार यादव शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story