Shravasti News: सिरसिया पुलिस ने 24 घंटे में किया बकरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Shravasti News: श्रावस्ती की सिरसिया पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की गई बकरियां और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।

Radheshyam Mishra
Published on: 20 Jun 2026 5:11 PM IST
Shravasti News: सिरसिया पुलिस ने 24 घंटे में किया बकरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
X

Shravasti News

Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 19 जून की सुबह करीब 8 बजे भगवती पुत्र समय दिन निवासी मोरावनपुर बालापुर, थाना सिरसिया ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 2 बजे दो अज्ञात व्यक्ति सफेद कार से उनकी बकरियां चोरी कर फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर थाना सिरसिया में मुकदमा संख्या 161/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 जून को मुखबिर की सूचना पर रामपुर बंधा जंगल के पास से एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 32 एनजेड 6919) में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसरुद्दीन पुत्र अजीज और जमाल पुत्र याकूब, निवासी सरवा पोस्ट चाकू जोत, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।मामले में पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस और 207 मोटर वाहन अधिनियम की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उप निरीक्षक साहब राव, उप निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप, हेड कांस्टेबल जितेंद्र दुबे, हेड कांस्टेबल भगवानदास और कांस्टेबल अवनीश सिंह शामिल रहे।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story