Shravasti News:कर्तव्य में लापरवाही पर कार्रवाई, एसपी ने मुख्य आरक्षी रियाज़ अहमद को किया लाइन हाजिर

Shravasti News: श्रावस्ती में एसपी राहुल भाटी ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में मुख्य आरक्षी रियाज़ अहमद को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Radheshyam Mishra
Published on: 12 May 2026 7:32 PM IST
Shravasti News:कर्तव्य में लापरवाही पर कार्रवाई, एसपी ने मुख्य आरक्षी रियाज़ अहमद को किया लाइन हाजिर
X

Shravasti News

Shravasti News: एसपी राहुल भाटी ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में मुख्य आरक्षी रियाज़ अहमद को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मुख्य आरक्षी रियाज़ अहमद के विरुद्ध पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता के आरोप सामने आए हैं। जांच के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि उक्त मुख्य आरक्षी द्वारा नियमों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा था तथा सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी संबंधी पोस्ट की जाती थी, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

यह कृत्य पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करता है। इस मामले में संबंधित मुख्य आरक्षी को तत्काल लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच संचालित करने के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि प्रकरण के सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। साथ ही यह संदेश दिया गया है कि पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी राहुल भाटी का बयान

“पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। जनता की शिकायतों का निस्तारण और कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही या मनमानी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अधीनस्थों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखें।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story