Shravasti News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, साजिश का आरोप

Shravasti News: श्रावस्ती में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में साजिश के आरोप भी सामने आए हैं।

Radheshyam Mishra
Published on: 18 Oct 2026 10:04 PM IST
Shravasti News
X

Shravasti News(Photo-Social Media)

Shravasti News: कोतवाली भिनगा क्षेत्र में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और सीओ नगर भिनगा आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी की।

क्या है पूरा मामला:

दिनांक 17 अक्टूबर को वादी राजेश कुमार सिंह पुत्र शोभा सिंह निवासी ग्राम चकवा, थाना कोतवाली भिनगा ने पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप था कि उनकी पुत्री शुभी सिंह ने आरोपियों की साजिश और प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 499/2026 धारा 108/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना शुरू की गई और वांछित अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई। रविवार 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे उपनिरीक्षक सिद्धार्थ जायसवाल मय हमराह टीम ने थाना कोतवाली भिनगा परिसर से पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

गिरफ्तार अभियुक्तों में

1. पुष्कर मोहन मिश्रा पुत्र डॉ. शिवमोहन मिश्रा निवासी खत्रीपुरा, नियर सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, थाना कोतवाली नगर, बहराइच।

2. सुप्रिया सिंह पुत्री देवकीनन्दन सिंह निवासी पुरैनिया, थाना कोतवाली भिनगा।

3. इशिका सिंह उर्फ रिचा सिंह पुत्री विजय प्रताप सिंह निवासी बालापुर, थाना सिरसिया।

4. शालिनी सिंह पुत्री दिनेश प्रताप सिंह निवासी रेवलिया, थाना कोतवाली भिनगा।

5. शमीम अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी जोलाहन, इंदिरा नगर, थाना कोतवाली भिनगा शामिल हैं।

पुलिस टीम:

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ जायसवाल, कांस्टेबल रावेन्द्र कुमार, महिला आरक्षी काजल राना और महिला आरक्षी करिश्मा शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

radheshyam.newstrackpr@gmail.com
Next Story