Siddharthnagar News: जनकल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Siddharthnagar News: विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना और विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

Intejar Haider
Published on: 15 Jun 2026 6:04 PM IST
Siddharthnagar News
X

Siddharthnagar News(Photo-Social Media)

Siddharthnagar News: विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक प्रदेशभर में विशेष जनकल्याण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विकास खंडों पर जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेले और चौपालों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास और विरासत संरक्षण दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का कार्य किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण, खाद्यान्न आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचनाओं के विकास में सरकार ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जबकि 16 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा गया है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क ने निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति दी है। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story