Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर 54 बोरी अवैध यूरिया बरामद, SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने तस्करी के लिए छिपाकर रखी गई 54 बोरी अवैध यूरिया बरामद की। मामले की जांच जारी है।

Intejar Haider
Published on: 14 July 2026 6:46 PM IST
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर 54 बोरी अवैध यूरिया बरामद, SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 बोरी अवैध यूरिया बरामद किया है। यह खाद तस्करी के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा के समीप भारतीय क्षेत्र में छिपाकर रखा गया था।

मंगलवार को 43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी बाणगंगा और पुलिस चौकी खुनवा की संयुक्त गश्ती टीम परसौना गांव के आसपास नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि परसौना गांव के पास भारत-नेपाल सीमा से करीब 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित एयरटेल टावर के निकट हरे रंग के त्रिपाल के नीचे बड़ी मात्रा में खाद छिपाकर रखी गई है। आशंका जताई गई कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इसे नेपाल तस्करी के लिए भेजा जाना था।सूचना मिलते ही संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान त्रिपाल के नीचे छिपाकर रखी गई 54 बोरी यूरिया बरामद हुई।

आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बरामद खाद के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी और न ही किसी ने उस पर अपना दावा किया।बरामद यूरिया को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी खुनवा के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीवों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पर सतर्क निगरानी और संयुक्त गश्त के चलते तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story