TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे आप नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़
Siddharthnagar News: बस्ती से दिल्ली जा रही लग्ज़री बस को रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने टक्कर मारी, कई यात्री घायल हुए। आप नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ सुरक्षित रहे।
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे आप नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ (Photo- Newstrack)
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर इमरान लतीफ़ एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसा उस समय हुआ जब वह बस्ती से दिल्ली के लिए प्राइवेट लग्ज़री एसी स्लीपर बस से सफर कर रहे थे।
बस्ती टोल प्लाज़ा से बस में हुए थे सवार
जानकारी के अनुसार इंजीनियर इमरान लतीफ़ बस्ती टोल प्लाज़ा से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हुए थे। बस सामान्य रूप से दिल्ली की ओर बढ़ रही थी और यात्री अपनी यात्रा में लगे हुए थे।
रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
बताया जा रहा है कि हर्रैया के आगे छावनी क्षेत्र पार करने के दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आईं।
घायलों की मदद में जुटे इमरान लतीफ़
इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था और कुछ समय के लिए स्थिति काफी डरावनी हो गई थी। उन्होंने खुद आगे बढ़कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुँचाने में सहयोग किया। घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने के बाद उन्होंने अपना निजी वाहन बुलाया और दुर्घटना स्थल से सीधे डुमरियागंज वापस लौट आए।
समर्थकों ने जताई राहत
इस हादसे में इंजीनियर इमरान लतीफ़ पूरी तरह सुरक्षित रहे। उनके समर्थक और शुभचिंतक इसे ईश्वर की कृपा और दुआओं का नतीजा बता रहे हैं। दुर्घटना की खबर मिलते ही समर्थकों और परिचितों ने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली।


