Siddharthnagar News: जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

Siddharthnagar News: बढ़नी चाफा में जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

Intejar Haider
Published on: 25 Jun 2026 5:45 PM IST
Siddharthnagar News
X

Siddharthnagar News(Photo-Social Media)

Siddharthnagar News: नगर पंचायत बढ़नी चाफा में गुरुवार को "नगर की समस्या, नगर में समाधान" कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने की, जबकि पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत किया। चौपाल में नगरवासियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। उपस्थित लोगों ने बताया कि उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। आयुष्मान कार्ड बनवाने, पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राशन कार्ड और वरासत के मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और बड़ी संख्या में लोगों को आवास सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान के लिए चौपाल आयोजित करने पर जिलाधिकारी का आभार जताया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, बीडीओ विजय सिंह, अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story