Siddharthnagar News: बैदौलागढ़ कटाव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, निगरानी तेज करने के निर्देश

Siddharthnagar News: डीएम ने बैदौलागढ़ कटाव स्थल का निरीक्षण कर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को तटबंध सुरक्षित रखने और लगातार निगरानी तेज करने के निर्देश दिए।

Intejar Haider
Published on: 6 Aug 2026 5:31 PM IST
Siddharthnagar News
X

Siddharthnagar News(Photo-Social Media)

Siddharthnagar News: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को तहसील डुमरियागंज अंतर्गत बैदौला-भडरिया तटबंध के बैदौलागढ़ स्थित कटाव स्थल का निरीक्षण कर कटान निरोधक कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा सभी सुरक्षा उपाय समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर चल रहे कटान निरोधक कार्यों का अवलोकन किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नदी की धारा को नियंत्रित करने और कटाव रोकने के लिए सीमेंट बैग और नायलॉन क्रेट की सहायता से कटर तैयार किए जा रहे हैं। इन उपायों के जरिए नदी की धारा को तटबंध से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कटाव की संभावना को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में नदी तटबंध से लगभग 110 मीटर की दूरी पर बह रही है और फिलहाल तटबंध की सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर कटान निरोधक कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, ताकि भविष्य में किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान तटबंध की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा सभी कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और बाढ़ सुरक्षा कार्यों में पूरी सतर्कता बरती जाए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अमित कुमार मल्ल, अवर अभियंता नागेंद्र कुमार, मिथिलेश लाल दास सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story