TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: भारतभारी में 3 दिसंबर से होगी श्रीराम कथा, कार्यालय का उद्घाटन
Siddharthnagar News: पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कथा कार्यालय का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर श्रीराम कथा सुनने की अपील की।
भारतभारी में 3 दिसंबर से होगी श्रीराम कथा, कार्यालय का उद्घाटन (Photo- Newstrack)
Siddharthnagar News: विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के नगर पंचायत भारतभारी स्थित पावन श्री भरतेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आगामी 3 दिसंबर से आयोजित होने वाली सनातन उद्घोष श्रीराम कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कथा आयोजन के लिए बनाए गए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और भक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।
वहीं, नगर पंचायत भारतभारी के चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा ने भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा आयोजन में पहुंचने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान लवकुश ओझा, रविन्द्र शर्मा, रामू गौतम, धर्मेश पाण्डेय, प्रेम पाण्डेय, लाल बहादुर शर्मा, आकाश पाण्डेय, मनोज यादव, रामकुमार, प्रभात रंजन, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।


