Siddharthnagar News: बसपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का हुआ भव्य स्वागत

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बसपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का फूल-मालाओं और मिठाई के साथ जोरदार स्वागत किया।

Intejar Haider
Published on: 14 Jun 2026 9:00 PM IST
BSP newly appointed district president Ramesh Kumar Gautam receives grand welcome
X

बसपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का हुआ भव्य स्वागत (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम का डुमरियागंज स्थित अंबेडकर परिवर्तन चौक पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवमनोनीत जिला अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया।

बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. इंद्रजीत गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर परिवर्तन चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान सभी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भारत लाल निषाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी देने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।


विधानसभा सचिव विजयपाल कनौजिया ने कहा कि युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष हरिलाल गौतम, जिला प्रभारी आशीष कुमार गौतम, मुस्लिम भाईचारा संयोजक अशोक कुमार गौतम, रामनयन चंद्रावल, मंटू गौतम, अनिल गौतम, राजकुमार चौधरी, श्रीराम तथा पूर्व बामसेफ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story