Siddharthnagar News : करंट वाले तार की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Siddharthnagar News : सिद्धार्थनगर के रामनगर गांव में करंट दौड़ रहे नंगे तार की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

Intejar Haider
Published on: 12 May 2026 10:24 PM IST
Siddharthnagar News : करंट वाले तार की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
X

Siddharthnagar Child Death By Electric Shock 

Siddharthnagar News : जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेहना के उपग्राम रामनगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी अमीरुल्लाह का पांच वर्षीय पुत्र नफीस अहमद मंगलवार शाम लगभग चार बजे गांव के एक घर से दूसरे घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक आम के बाग के पास बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में वह आ गया। बताया जा रहा है कि बाग की सुरक्षा के लिए तार में बिजली प्रवाहित की गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम को इस बात की जानकारी नहीं थी कि तार में करंट दौड़ रहा है। पहले उसके हाथ में तेज झटका लगा और फिर तार उसके गले से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे को स्थानीय चौराहे पर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क किनारे नंगे बिजली के तार बिछाए जाने को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि इस तरह खुले में करंट प्रवाहित तार बिछाना बेहद लापरवाहीपूर्ण और खतरनाक है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचना मिलने पर डॉयल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद कठेला समय माता थाना प्रभारी आनंद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा बाग के किनारे लगाए गए बिजली प्रवाहित तार की वजह से हुआ है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story