Siddharthnagar News: सर्पदंश से मासूम की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बरघाट गांव में पसरा मातम

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बरघाट गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में एक मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Intejar Haider
Published on: 22 July 2026 9:22 PM IST
Siddharthnagar News: सर्पदंश से मासूम की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बरघाट गांव में पसरा मातम
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बरघाट गांव में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बरघाट गांव निवासी स्वर्गीय घुरसाइत चौधरी के पोते लतीफ का इकलौता पुत्र अदनान देर रात अपने घर पर था। इसी दौरान उसे किसी विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे बिना देर किए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और गांव में भी मातम का माहौल है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।थाना प्रभारी भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि बरघाट गांव में एक बच्चे की सर्पदंश से मृत्यु की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला सांप के काटने का प्रतीत होता है। आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story