TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में घरुआर पुलिया के पास पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।
ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया (Photo- Newstrack)
Siddharthnagar News: जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ढेबरुआ थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 15.92 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय भेज दिया।
नशे के खिलाफ अभियान के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण और ढेबरुआ थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
शनिवार को पुलिस टीम ने घरुआर पुलिया के पास बढ़नी-बलरामपुर मार्ग पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने का दावा किया है।
बलरामपुर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान शिन्टू (24) पुत्र लालबहादुर, निवासी लालनगर सिपहिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर ढेबरुआ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 148/26 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस टीम में ये लोग रहे शामिल
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में ढेबरुआ थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजाराम यादव, मुख्य आरक्षी अनूप कुमार यादव और आरक्षी प्रबल कुमार व अरविन्द यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।


