TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: डीएम ने बेलवा महादेव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मिड-डे मील चखा
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में डीएम ने बेलवा महादेव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मिड-डे मील का स्वाद चखा और गुणवत्ता जांची।
डीएम ने बेलवा महादेव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर मिड-डे मील चखा (photo: social media )
Siddharthnagar News: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बुधवार को विकास खंड नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय बेलवा महादेव द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यालय में बन रहे मिड-डे मील का निरीक्षण किया। मेनू के अनुसार तहरी तैयार की जा रही थी। डीएम ने स्वयं भोजन का स्वाद चखकर गुणवत्ता की जांच की और भोजन को संतोषजनक पाया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्रों से भोजन की गुणवत्ता और नियमित उपस्थिति के बारे में जानकारी भी ली।
निरीक्षण के समय 61 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए
प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल 87 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, जिसमें निरीक्षण के समय 61 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। डीएम ने उपस्थिति को बेहतर बनाने के निर्देश दिए और शिक्षकों से कहा कि वे अभिभावकों को प्रेरित करें ताकि सभी बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं और निर्धारित ड्रेस, जूते-मोजे पहनकर विद्यालय पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिभावक-शिक्षक बैठक रजिस्टर, शिक्षक डायरी और एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तभी संभव है जब शिक्षक, छात्र और अभिभावक तीनों अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति और मिड-डे मील की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पूरी तरह पहुंच सके।


