TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: AEPS फ्रॉड के 50 हजार पीड़ित के खाते में लौटाए, मिश्रौलिया पुलिस की कार्रवाई
Siddharthnagar News: मिश्रौलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से AEPS साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को 50 हजार रुपये वापस दिलाए गए। पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी।
Siddharthnagar News(Photo-Social Media)
Siddharthnagar News: थाना मिश्रौलिया पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से हुई 50 हजार रुपये की साइबर ठगी की रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड की धनराशि रिकवरी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना मिश्रौलिया की साइबर टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरडीह निवासी असगर अली ने 28 अप्रैल 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि AEPS के माध्यम से उनके खाते से 50 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई है। शिकायत मिलने के बाद थाना मिश्रौलिया की साइबर सेल ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर मामले की जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पूरी 50 हजार रुपये की फ्रॉड धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर असगर अली ने थाना मिश्रौलिया पुलिस और साइबर टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता की सराहना की। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, साइबर सेल प्रभारी श्याम कन्हैया दूबे, उपनिरीक्षक धर्मराज, आरक्षी आशुतोष सिंह, आरक्षी आकाश कुमार तथा महिला आरक्षी अनुराधा गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों के पीड़ितों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि की रिकवरी कराई जा सके।


