Siddharthnagar News: नेता जी की जयंती पर 27 शिक्षकों का हुआ सम्मान, शैक्षिक योगदान को किया गया याद

Siddharthnagar News: मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर बढ़नी के जियाभारी गांव में आयोजित समारोह में मणेन्द्र मिश्रा ने 27 शिक्षकों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

Intejar Haider
Published on: 22 Nov 2026 8:25 PM IST
teachers honored on Netajis birth anniversary
X

नेता जी की जयंती पर 27 शिक्षकों का हुआ सम्मान, शैक्षिक योगदान को किया गया याद (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत जियाभारी गांव में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम के संयोजक मणेन्द्र मिश्रा ने गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी, बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर तथा क्षेत्र के जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त 27 वरिष्ठ शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों के शैक्षिक योगदान और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सिद्धार्थनगर जिले से गहरा जुड़ाव रहा है। जिले के कलेक्ट्रेट और लोहिया कला भवन का उद्घाटन भी मुलायम सिंह यादव ने किया था। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में जनपद में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। इसके लिए जनपदवासी उनके आजीवन ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना कर जिले के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह नेता जी के सिद्धार्थनगर से जुड़ाव की परंपरा को और अधिक मजबूत करने वाला कदम है।

कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील शाह, प्रदेश सचिव जावेद खान, सेक्टर प्रभारी रामसेवक यादव, बूथ प्रभारी छेदी प्रसाद, पंकज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story