Siddharthnagar: जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन सांसद जगदम्बिका पाल ने किया। चौकी के संचालन से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी

Intejar Haider
Published on: 20 Jun 2026 2:25 PM IST
Jagdambika Pal
X

Jagdambika Pal

Siddharthnagar: जनपद मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सदर, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थान पर पुलिस चौकी की स्थापना से मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मचारियों को चौबीसों घंटे त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी यह चौकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अस्पतालों में अक्सर मेडिको-लीगल मामलों, आकस्मिक घटनाओं तथा अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस चौकी की मौजूदगी से इन मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का तत्काल रिस्पांस मिल सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि चौकी के संचालन से अस्पताल परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विभिन्न प्रकार की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी। इससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा तथा अस्पताल आने वाले लोगों को सुरक्षा का बेहतर माहौल प्राप्त होगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story