TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: हीट स्ट्रोक के बचने के लिए गर्मी में बच्चों पर दे विशेष ध्यान: डॉ. विनोद मिश्र
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में डॉ. विनोद मिश्र ने भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए सावधानी बरतने और विशेष ध्यान देने की अपील की।
Siddharthnagar News(Photo-Social Media)
Siddharthnagar News: भीषण गर्मी ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। ऐसे में चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों खानपान को लेकर या घर से बाहर निकलते समय बरती जाने वाली छोटी-सी लापरवाही भी आपको बड़े खतरे में डाल सकती है। ऐसे में डॉक्टर्स अक्सर बाहर के खाने पीने की चीजों से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं। हीट स्ट्रोक ने ग्रामीणों से लेकर शहरवासियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इन दिनों सूरज अपना उग्र रूप दिखा रहा है। सुबह से तेज धूप निकलना शुरू हो जा रही है और अभी तापमान और बढ़ने का अंदेशा है।
इसको लेकर सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्व अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी व वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि, हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ गई है। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण इन दिनों काफी लोग लू की चपेट में आने से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और पेट दर्द की समस्या का शिकार हो रहे हैं। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में अगर लोग खुद से बचाव के लिए कुछ सावधानियां बरतें तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि बढ़ती गर्मी में विशेषकर बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस मौसम में बच्चों में डायरिया, सर्दी, खांसी और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तेज धूप और गर्मी से बचें, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।


