Siddharth Nagar News: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Siddharth Nagar News: सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। बाद में अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए।

Intejar Haider
Published on: 21 May 2026 3:48 PM IST
Congress pays tribute on Rajiv Gandhis death anniversary
X

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि (Photo- Newstrack)

Siddharth Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर द्वारा आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा देश के विकास एवं आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर डॉ ओ पी श्रीवास्तव एवं अभिनय राय ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार क्रांति और युवा शक्ति को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना एक मजबूत, शिक्षित और आधुनिक भारत का था, जिसे कांग्रेस पार्टी आज भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देश कभी भूल नहीं सकता।

देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया- डॉ प्रमोद कुमार

इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार, रियाजउद्दीन राईनी एवं सुदामा प्रसाद ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव की अगुआई में कांग्रेसजनों ने उस्का रोड स्थित बी.पी. मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पप्पू खान, शौकत अली, दुर्गेश कुमार, अकरम अली, आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story