Siddharthnagar News: राप्ती नदी में डूबी किशोरी, कपड़ा धोने गई चार सहेलियों में मचा हड़कंप

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के पेंडारी मुस्तहकम गांव में कपड़ा धोने गई चार लड़कियां नदी में डूबने लगीं, ग्रामीणों ने तीन को बचाया, 15 वर्षीय संजना की मौत हो गई।

Intejar Haider
Published on: 13 Jun 2026 5:20 PM IST
Teenager drowns in Rapti river, child drowns in four brothers
X

राप्ती नदी में डूबी किशोरी, कपड़ा धोने गई चार सहेलियों में मचा हड़कंप (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की शनिवार को राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई,वहीं तीन अन्य लड़कियों को ग्रामीणों ने बचा लिया,जिनका सीएचसी सिरसिया में इलाज के बाद डाक्टरों ने छुट्टी दे दी।

जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम गांव निवासी संजना पुत्री अजय कुमार (15) गांव के अपने सहेली राधिका पुत्री सतिराम (14) ,रूपा पुत्री देवीदीन (17) व अपने रिश्तेदारी में आयी त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेंडारी गांव निवासी राधिका पुत्री प्रकाश (28) शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के दक्षिण से होकर जाने वाली राप्ती नदी में कपड़ा धुलने गई थी।

संजना की डूबने से मौत

इसी बीच सभी ने नदी में कपड़ा धुलने के दौरान नहाने लगी, इसी बीच संजना डूबने लगी, जिसे देख राधिका व रूपा बचाने के लिए पास गयी और तीनों डूबने लगी, खुद का बचाव जब तक करती तब तक संजना (15) डूब गई।

नदी के पास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब शोर सुना तो तत्काल राधिका पुत्री प्रकाश,रूपा पुत्री देवीदीन,व राधिका पुत्री सतिराम को बचा कर बाहर निकाला और सीएचसी सिरसिया ले गए जहां मौजूद डाक्टर सिद्धार्थ जयसवाल ने ने तीनों का इलाज कर घर भेज दिया।

संजना की मौत से परिवार में मचा हड़कम्प

वहीं संजना (15) की तलाश नदी में करने लगे, करीब एक घंटे मेनहनत के बाद संजना को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार डुमरियागंज राघवेंद्र पाण्डेय, व उपनिरीक्षक राम शब्द यादव ने शव का पंचनामा कर शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजन पीएम नही कराना चाहते थे इस लिए शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story