Siddharthnagar News: शुभम खाद भंडार में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता, नोटिस जारी करने के निर्देश

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में डीएम शिवशरणप्पा जी एन के औचक निरीक्षण में खाद दुकान पर दर सूची और सूचना बोर्ड नहीं मिला, संचालक को नोटिस जारी होगा।

Intejar Haider
Published on: 18 Jun 2026 4:56 PM IST
Irregularities Found During Inspection at Shubham Manure Store, Instructions for Issuance of Notice
X

शुभम खाद भंडार में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता, नोटिस जारी करने के निर्देश (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने गुरुवार को विकासखंड क्षेत्र स्थित शुभम खाद भंडार, सनई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक बिक्री से संबंधित अभिलेखों तथा व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने दुकान पर उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान के बाहर आवश्यक सूचना प्रदर्शित करने वाला बोर्ड तथा उर्वरकों की दर सूची प्रदर्शित करने वाला बोर्ड नहीं लगाया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित दुकान संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

किसानों को उर्वरक निर्धारित सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराया जाए- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित सरकारी दरों पर ही उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की टैगिंग या अनावश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए बाध्य न किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित खाद एवं उर्वरक दुकानों की नियमित जांच की जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय से और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

अनियमितता की शिकायत इस नंबर पर करें

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी दुकान पर उर्वरकों की ओवररेटिंग, टैगिंग अथवा अन्य अनियमितता की शिकायत हो तो इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417530 अथवा जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882270 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story