Siddharthnagar News: संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और नए व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया।

Intejar Haider
Published on: 18 Aug 2026 7:50 PM IST
Siddharthnagar News: संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सिद्धार्थनगर के लिए नियुक्त एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं पंजाब के पठानकोट से पूर्व विधायक और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अमित विज ने अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी।

अमित विज ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देना है। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वास्तविक आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से संवाद किया जाएगा तथा उनके सुझावों और विचारों को संगठन की मजबूती के लिए शामिल किया जाएगा।एआईसीसी ऑब्जर्वर ने बताया कि ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने के साथ नए एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला संगठन नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों और समस्याओं को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को इसी भावना के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाएगा।पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर देवेंद्र श्रीवास्तव व अनुज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story