TRENDING TAGS :
Siddharthnagar: हल्द्वानी में मंच के कथित शुद्धिकरण के विरोध में सिद्धार्थनगर कांग्रेस का सत्याग्रह
Siddharthnagar News: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के विरोध में सिद्धार्थनगर कांग्रेस ने मार्च निकालकर सत्याग्रह किया।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच के कथित शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अगुवाई में डुमरियागंज ब्लॉक से तहसील रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया।मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समानता, भाईचारे, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच का कथित शुद्धिकरण केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों और संविधान की मूल भावना का अपमान है। संविधान समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय का अधिकार देता है। कांग्रेस ऐसे भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी विचारों के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं अहिंसक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओसामा एहसान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर ने समानता और सम्मान के अधिकार के लिए संघर्ष किया। उनकी विचारधारा को कमजोर करने वाली हर सोच का कांग्रेस विरोध करेगी। देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने के बजाय संविधान और भाईचारे के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।
मार्च और सत्याग्रह में ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे, रियाज़ मनिहार, आसिफ़ रिज़्वी, अकबर अली, बजरंगी मौर्या, राधे कुंवर श्रीवास्तव, गोली गौतम, नियाज़ अहमद, सुरेश गौड़, चिक्कन भाई, पूर्व प्रधान शाहिद, जन्नू गौतम, राधेश्याम सोनी, हैदर प्रधान, सैफ़, सरफराज अंसारी, अन्नू रिज़्वी, कौसर अली, भीखू गौड़ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


