Siddharthnagar: एडमिशन के नाम पर हुई साइबर ठगी में बड़ी सफलता, पीड़िता को वापस मिले 50 हजार रुपये

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर पुलिस की साइबर सेल ने एडमिशन के नाम पर हुई 50 हजार रुपये की साइबर ठगी का सफल निस्तारण करते हुए पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस कराई।

Intejar Haider
Published on: 13 Jun 2026 3:54 PM IST
Siddharthnagar: एडमिशन के नाम पर हुई साइबर ठगी में बड़ी सफलता, पीड़िता को वापस मिले 50 हजार रुपये
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना मोहाना की साइबर सेल टीम ने एडमिशन के नाम पर हुई साइबर ठगी की शिकार एक युवती की 50 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्य से पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर फ्रॉड की धनराशि की रिकवरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में थाना मोहाना पुलिस और साइबर टीम ने यह सफलता हासिल की।जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के थाना गीडा क्षेत्र अंतर्गत नेवास निवासी अंजली सिंह ने 7 मई 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि एडमिशन कराने के नाम पर साइबर ठगों ने उनसे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। शिकायत संख्या 33105260099676 दर्ज होने के बाद थाना मोहाना साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की।

साइबर सेल सिद्धार्थनगर तथा संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 12 जून 2026 को ठगी गई पूरी 50 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी सर्वेश यादव, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा, धीरज कुमार खरवार, महिला कांस्टेबल रोमी तिवारी तथा आरक्षी अनुज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story