Siddharthnagar: बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया निरीक्षण, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर फसल सर्वे, मुआवजा और राहत सामग्री वितरण के निर्देश दिए।

Intejar Haider
Published on: 1 Oct 2026 5:22 PM IST
Siddharthnagar: बाढ़ प्रभावित गांवों का डीएम ने किया निरीक्षण, फसल सर्वे और राहत वितरण के निर्देश
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: जिले में लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने तहसील नौगढ़ क्षेत्र के संगलदीप और बैरवानानकार गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बंधों पर लगातार सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ को बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट और राहत किट का वितरण कराने को कहा।

ग्रामीणों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ की इस स्थिति में उनके साथ है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गांवों में बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों और बीमार व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच करने और आवश्यकता के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story