Siddharthnagar: पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप के जन्मदिन पर सेवा और भक्ति का संगम, 37 यूनिट रक्तदान

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के जन्मदिन पर कर्म योगी परिवार की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

Intejar Haider
Published on: 12 Nov 2026 8:33 PM IST
Siddharthnagar: पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप के जन्मदिन पर सेवा और भक्ति का संगम, 37 यूनिट रक्तदान
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के जन्मदिवस पर गुरुवार को डुमरियागंज में सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में कर्म योगी परिवार की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 37 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। वहीं, 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया।

सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक चले रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आचार्य बृजेश पाठक के नेतृत्व में गुरुकुलम के 20 बटुकों सहित श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के नेतृत्व में कर्म योगी परिवार के सदस्यों ने पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद 21 पाउंड का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व विधायक ने भी गुरुकुलम के बटुकों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वालों की सराहना करते हुए आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।उधर, बलुआ समय माई मंदिर परिसर में भी पूर्व विधायक के जन्मदिन पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। पुजारी ब्रह्मानंद महाराज के सानिध्य में चेयरमैन धर्मराज वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पासवान, राजकुमार चौधरी, कमलेश पाल, संतोष यादव, धर्मेंद्र गौतम, रामसूरत, अजय कुमार सहित अन्य लोगों ने सामूहिक हवन-पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने कहा कि रक्तदान ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए इस तरह के सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।रक्तदान शिविर के संचालन में अधीक्षक डा. विकास चौधरी, प्रिंस पाण्डेय, गया प्रसाद, दुर्गेश कुमार, डा. चंद्रमौली श्रीनेत, अशोक मिश्र, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, आंचल श्रीवास्तव, अनिता, स्तुती त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, सुरजीत कुमार और सराजुल हक सहित टीम के सदस्यों का योगदान रहा। रक्तदान करने वालों में रोहित सोनी, रवि, अमरजीत, फूलचन्द, सोहित, शिवाजी गौतम और राजन शुक्ला सहित अन्य लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में डा. दशरथ चौधरी, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला, रमेश लाल श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, शत्रुहन सोनी, गणेश विश्वकर्मा, राजन अग्रहरि, अजय अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story