Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी समेत एक गिरफ्तार

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस, एसएसबी और कस्टम टीम ने एक आरोपी को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और भारी मात्रा में सफेद धातु के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया।

Intejar Haider
Published on: 11 May 2026 6:57 PM IST
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी समेत एक गिरफ्तार
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस, एसएसबी और कस्टम ककरहवा की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में सफेद धातु के आभूषण और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में अपराध एवं तस्करी की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना मोहाना पुलिस, एसएसबी और कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को फसादीपुर बॉर्डर के निकट आम के बागीचे में पिलर संख्या 543/1 के पास भारत की ओर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी की।

चेकिंग के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6 जोड़ी कान की बाली, 14 जोड़ी टप्स, 11 जोड़ी पायल, 38 गले का चंद्रमा सहित सफेद धातु के विभिन्न आभूषण बरामद हुए। इसके अलावा मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भी जब्त की गई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दुर्गा प्रसाद गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी ग्राम दूल्हा सुमाली टोला सलसलवा थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि बरामद सामान को कस्टम अधिनियम की धारा-110 के अंतर्गत कब्जे में लेकर कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है। संयुक्त टीम में कस्टम निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, एसएसबी के एसआई जीडी रामकुमार, एसआई गुलाब सिंह भाटी, एएसआई रविकांत यादव तथा कांस्टेबल रामू यादव शामिल रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story