Siddharthnagar News: मोबाइल स्नैचिंग के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

Siddharthnagar News; सिद्धार्थनगर पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सैमसंग मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त पल्सर बरामद की।

Intejar Haider
Published on: 17 Aug 2026 3:15 PM IST
Siddharthnagar News: मोबाइल स्नैचिंग के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद
X

Siddharthnagar News: थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने स्नैचिंग की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 अगस्त को बसडीलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त की रात मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में कार्यरत एक महिला ड्यूटी समाप्त कर करीब 9:15 बजे घर जा रही थी। महिला थाने से करीब 50 मीटर पहले पल्सर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। महिला के पति की तहरीर पर थाना सिद्धार्थनगर में मुकदमा अपराध संख्या 250/2025, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बसडीलिया के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और लूटा गया सैमसंग गैलेक्सी एस-17 मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत पुत्र काशीराम निवासी आजाद नगर, थाना बांसी और गणेश पुत्र कृष्ण मौर्या निवासी टेगढ़र नगर, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजू कुमार, कांस्टेबल शिवम दिनकर और कांस्टेबल रामेश्वर यादव शामिल रहे

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story