TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News:नशा मुक्त युवा–विकसित भारत' प्रतियोगिताएं, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
Siddharthnagar News: मेरा युवा भारत के अभियान के तहत सिद्धार्थनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को सम्मानित किया गया और युवाओं ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), सिद्धार्थनगर द्वारा "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सच्चिदानंद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मोहन ने कहा, "नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा एवं भविष्य को कमजोर करता है। स्वस्थ एवं नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।"
प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आमंत्रित अनुभवी निर्णायकों द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में जिला युवा कल्याण विभाग की श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जय किसान इंटर कॉलेज के सच्चिदानंद शुक्ल एवं सुनील पांडेय, बुद्ध विद्यापीठ के नवीन सोनी, शिवोपत इंटर कॉलेज के धर्मेंद्र प्रधान, सेंट ज़ेवियर्स स्कूल के चंद्र प्रकाश मिश्रा तथा केंद्रीय विद्यालय के आदेश जायसवाल सहित अन्य शिक्षाविदों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।कार्यक्रम में नृत्य, संगीत (लोकगीत), नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद एवं भाषण, स्लैम पोएट्री तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
नृत्य प्रतियोगिता
प्रथम – टीम ईशा
द्वितीय – टीम नेहा
तृतीय – टीम रूपाली
संगीत (लोकगीत) प्रतियोगिता
प्रथम – कन्हैया
द्वितीय – महबिया सूफिया
तृतीय – शिवपत टीम
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
प्रथम – मेडिकल कॉलेज टीम (अखिलेश पाल)
द्वितीय – मेडिकल कॉलेज टीम (आयशा)
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – प्रियंका कुमारी
द्वितीय – खुशबू साहनी
तृतीय – आयशा
वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता
प्रथम – स्तुति त्रिपाठी
द्वितीय – अच्युत द्विवेदी
तृतीय – मानस
स्लैम पोएट्री प्रतियोगिता
प्रथम – शिवम दुबे
द्वितीय – आर्यन सिंह
तृतीय – प्रीति
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
प्रथम – रुकमणी
द्वितीय – रहमानिया
तृतीय – देवाशीष
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली तथा हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।समापन अवसर पर जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आज प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी कला, विचार और अभिव्यक्ति के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया है। इस कार्यक्रम की वास्तविक सफलता युवाओं द्वारा लिया गया नशा मुक्ति का संकल्प है।
मेरा युवा भारत युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।"कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन मेरा युवा भारत, सिद्धार्थनगर की टीम एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ।


