Siddharthnagar News: कटाव निरोधक कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, ठेकेदार को नोटिस के निर्देश

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में लखनापार-बेदौला तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधक कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Intejar Haider
Published on: 10 Jun 2026 6:12 PM IST
Siddharthnagar News: कटाव निरोधक कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, ठेकेदार को नोटिस के निर्देश
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: संभावित बाढ़ को देखते हुए जिले में चल रहे तटबंध सुरक्षा एवं राहत तैयारियों का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लखनापार-बेदौला तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधक कार्य और जोगिया विकास खंड स्थित बाढ़ शरणालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने लखनापार-बेदौला तटबंध के किमी 12.100 से 12.450 के मध्य ग्राम भुतहिया के समीप चल रहे कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति लगभग 45 प्रतिशत पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य 5 जुलाई 2026 तक पूर्ण किया जाना है। कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ इसे पूरा करने के निर्देश भी दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की तैयारियों के तहत महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोगिया में बनाए गए बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नौगढ़ ने अवगत कराया कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ लंच पैकेट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने राहत सामग्री, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा एवं आवासीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड कृपा भारती, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story