Siddharthnagar News: परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, मनमुटाव दूर, दंपतियों को फिर साथ भेजा

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दंपतियों के बीच मनमुटाव दूर हुआ और उन्हें आपसी सहमति से साथ भेजा गया।

Intejar Haider
Published on: 10 Aug 2026 6:01 PM IST
Siddharthnagar News
X

Siddharthnagar News(Photo-Social Media)

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से सोमवार को आठ परिवारों के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कराकर उन्हें टूटने से बचाया गया। विभिन्न कारणों से एक-दूसरे से अलग रह रहे आठ दंपतियों की काउंसलिंग कराकर आपसी विवादों का समाधान कराया गया। इसके बाद सभी जोड़ों को लिखित समझौते के आधार पर एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी विदा किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में महिला थाना की टीम ने दंपतियों की समस्याएं सुनीं। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग टीम ने दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया।

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से सुधा पत्नी सुनील निवासी सुभाष नगर थाना उसका बाजार, आलिया पत्नी तुफैल निवासी मुडीला थाना सिद्धार्थनगर, शमीउन्नीसा पत्नी अब्दुलबारी निवासी रामगढ़ टोला सेखुईया थाना मोहाना, शांति पत्नी बूधई निवासी बीओ थाना त्रिलोकपुर, रीमा पत्नी नीलेश निवासी नववेईला थाना जोगिया उदयपुर, जानकी पत्नी प्रभुनाथ निवासी मिठवल बाजार थाना बांसी, सरिता पत्नी जितेंद्र निवासी उसका बाजार तथा गुंजा पत्नी हरिलाल निवासी बनिया थाना डुमरियागंज के परिवारों में आपसी सहमति बनी।

पुलिस के अनुसार, आठ परिवारों को बिखरने से बचाने में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ म0हे0का0 आशा, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, म0आ0 संगीता, म0आ0 शिखा खरवार, म0आ0 प्रगति और म0आ0 शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। परिवारों के एक साथ होने पर महिला थाना की टीम ने इसे मिशन शक्ति के उद्देश्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story