Siddharthnagar News: कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती, काजी सुहेल ने दी श्रद्धांजल

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने उनके योगदान को याद किया।

Intejar Haider
Published on: 19 Nov 2026 6:42 PM IST
Siddharthnagar News: कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती, काजी सुहेल ने दी श्रद्धांजल
X

Siddharthnagar News: जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को भारत रत्न एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके ऐतिहासिक निर्णयों और कार्यों ने देश की राजनीति एवं विकास की दिशा को नई पहचान दी।

उन्होंने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान उनका ऐतिहासिक नेतृत्व तथा गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। उनका निर्भीक व्यक्तित्व, मजबूत नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण आज भी कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके संघर्षपूर्ण जीवन से आने वाली पीढ़ियों को भी देशसेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी।इस अवसर पर डॉ. नादिर सलाम, अभिनय राय, अनिल सिंह अन्नू, अकील अहमद मुन्नू, बदरे आलम, राजन श्रीवास्तव, गालिब बिसेन, सुदामा प्रसाद, विक्की रिज्वी, इश्तियाक चौधरी, पवन पांडेय, दिवाकर त्रिपाठी, रियाज मनिहार, होरी लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, डॉ. प्रमोद कुमार, शौकत अली, अकरम अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story