TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग से उपजी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया था।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा में हुई युवक की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त कार्रवाई में थाना मोहाना पुलिस और जनपदीय एसओजी/सर्विलांस टीम ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को मगरहिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तिवारी लोध (43), रमेश लोध (42) और आनन्द लोध (20) निवासी दुल्हा सुमाली टोला पिपरहवा के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक मुकेश गुप्ता का आनन्द लोध की बहन उषा के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर अक्टूबर 2025 में उषा ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मुकेश नेपाल होते हुए मुंबई चला गया था। आरोपियों के अनुसार वे तभी से उसकी तलाश कर रहे थे।
मुकेश के 9 जून 2026 को गांव लौटने की जानकारी मिलने पर तीनों ने हत्या की साजिश रची। 16 जून की रात रमेश लोध ने मुकेश के घर के आसपास निगरानी की और सूचना दी कि वह घर की छत पर अकेला सो रहा है। इसके बाद तिवारी लोध और आनन्द लोध छत पर पहुंचे। तिवारी ने मुकेश के पैर पकड़ लिए जबकि आनन्द ने गड़ासे से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान रमेश बाहर निगरानी करता रहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


