सिद्धार्थनगर पुलिस ने 31 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर पुलिस ने 31 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी।

Intejar Haider
Published on: 6 Oct 2025 4:19 PM IST
सिद्धार्थनगर पुलिस ने 31 वांछित व वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
X

Siddharthnagar Police Arrests 31 Wanted ( Image From Social Media )

Siddharthnagar News: जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अभियान चलाकर कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 04 वांछित और 27 वारंटी अभियुक्त शामिल हैं।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देश पर की गई, जिसमें पुलिस बल ने अनुशासित और रणनीतिक तरीके से कार्य करते हुए विभिन्न मामलों में नामजद अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात न्यायालय रवाना कर दिया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में नामजद आरोपी शामिल हैं। इनमें विक्रम (थाना खेसरहा), गाउद उर्फ उमर, मंगरे, राजेश सिंह (थाना मोहाना), आकाश (थाना मोहाना), ओमकार (कोतवाली बांसी), पवन पाण्डेय, सिराज अहमद (थाना त्रिलोकपुर), रविन्द्र मौर्य (मिश्रौलिया), पुरुषोत्तम त्रिपाठी (गोल्हौरा), रामबिलास यादव (भवानीगंज), विनोद (इटवा), डब्लू उर्फ रामदेव, नीबर, संजय, रामरूप, संजय पुत्र कृपाल व अन्य शामिल हैं।

अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में वर्ष 1994 से लेकर 2024 तक विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कई अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इस अभियान में पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और क्षेत्रीय सूचना तंत्र की भूमिका सराहनीय रही।


एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर सक्रिय है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे ही अभियान जारी रहेंगे ताकि जिले को अपराध मुक्त बनाया जा सके।जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल बना है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story