Siddharthnagar News: राजकीय उद्यान में चला स्वच्छता अभियान, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों संग की सफाई

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में राजकीय उद्यान पार्क में पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान।

Intejar Haider
Published on: 20 Jun 2026 11:44 AM IST
Siddharthnagar News: राजकीय उद्यान में चला स्वच्छता अभियान, एसएसपी ने पुलिसकर्मियों संग की सफाई
X

Siddharthnagar News 

Siddharthnagar News: स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के राजकीय उद्यान पार्क में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पार्क एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।

स्वच्छता अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं पुलिस बल के साथ मैदान में उतरे और झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। अभियान के तहत पार्क परिसर एवं आसपास फैले प्लास्टिक कचरे, पॉलीथीन तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संदेश भी दिया।

डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होता है, बल्कि नागरिकों और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं।

अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सफाई कार्य किया। राजकीय उद्यान एवं बुद्धा पार्क परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story