Siddharthnagar News: चलती बाइक में दुपट्टा फंसा, महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में चलती बाइक के पिछले पहिए में दुपट्टा फंसने से 48 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। भवानीगंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Intejar Haider
Published on: 23 July 2026 10:09 PM IST
Siddharthnagar News: चलती बाइक में दुपट्टा फंसा, महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
X

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चलती बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। हादसा भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया पुलिस बूथ चौराहे से करीब 500 मीटर आगे हुआ, जहां बाइक के पिछले हिस्से में दुपट्टा फंस जाने से महिला का गला कस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावडीह गांव निवासी 48 वर्षीय मजीदुन्निशा पत्नी अन्नू, मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थीं। रास्ते में अचानक उनका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। देखते ही देखते दुपट्टा गले में कस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मजीदुन्निशा को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही वे परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

घटना की सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चलती मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से में दुपट्टा फंसने से महिला का गला कसने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story