Siddharthnagar News: स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद

Siddharthnagar News: मिश्रौलिया पुलिस ने गौरडीह उत्तर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा, तलाशी में स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और इनफिनिक्स स्मार्टफोन बरामद।

Intejar Haider
Published on: 15 Nov 2026 9:37 PM IST
One arrested with smack,
X

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर मिश्रौलिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 8.98 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की रात करीब 9:05 बजे थानाध्यक्ष रामदेव पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम गौरडीह उत्तर पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 8.98 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और इनफिनिक्स कंपनी का एक स्मार्टफोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी की पहचान शरीफुल्ला पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी बरमपुरा, थाना कठेला समय माता, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मिश्रौलिया में मु0अ0सं0 189/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सामान कब्जे में ले लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद रविवार 15 नवंबर को उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवाकान्त राय, हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार दुबे, कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र गौतम, हेड कांस्टेबल अदनान शेख, कांस्टेबल सत्यवेदी सिंह और हेड कांस्टेबल पंकज कुमार दुबे शामिल रहे।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

वरिष्ठ संवाददाता, सिद्धार्थनगरSiddharthNagarIntezarHaider@newstracksite.vocalwire.com
Next Story