Siddharthnagar News: घर में घुसे चोर दबोचे गए, तमंचा - चाकू बरामद, गश्त में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Siddharthnagar News सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर में घर में घुसे तीन चोरों को पुलिस ने दबोचा, आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और अवैध चाकू बरामद हुए।

Intejar Haider
Published on: 17 May 2026 7:45 PM IST
Burglars subdued, Tamancha - knife recovered, big police action in the past
X

घर में घुसे चोर दबोचे गए, तमंचा - चाकू बरामद, गश्त में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी की नियत से घर में घुसे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक कुमार महाजन द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी।

घर में घुसकर चोरी करते हुए पकड़े गए

जानकारी के अनुसार, 16/17 मई 2026 की रात करीब 3:30 बजे ग्राम गुलरिहा निवासी श्याम किशोर तिवारी के घर में तीन युवक चोरी की नीयत से घुस गए। घर के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बिजौरा उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस तथा अन्य दो आरोपियों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेहरे रजा निवासी बिजौरा, मोहम्मद इरशाद निवासी बिजौरा तथा शाकिर अली निवासी कादिराबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध थाना त्रिलोकपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शेहरे रजा के खिलाफ पूर्व में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद और कांस्टेबल अर्जुन यादव शामिल रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story