TRENDING TAGS :
Siddharthnagar News: रिश्तों को किया शर्मसार, चाचा ने किया छः वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म
Siddharthnagar News: त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया और न्यायालय भेज दिया।
रिश्तों को किया शर्मसार, चाचा ने किया छः वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म (Photo- Newstrack)
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां रिस्ते में चाचा ने अपने छः वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित मासूम का पुलिस व परिजनों के मौजूदगी में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई के साथ ही आरोपी चाचा की तलाश में जुट गई थी।
छः वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छः वर्षीय मासूम के परिजन धान की रोपाई के लिए खेत में थे।घर पर मासूम बच्ची के साथ उसका भाई घर पर मौजूद था,जो एक कमरे में मोबाइल फोन चला रहा था। इसी दौरान छः वर्षीय मासूम बच्ची को रिस्ते में उसके 28 वर्षीय चाचा ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे बहला फुसलाकर व टाफी का लालच देकर छत पर ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी के साथ दुष्कर्म कर रहा था, मासूम के चिल्लाने की आवाज उसके भाई तक पहुंची।
कमरे से बाहर निकल कर भाई छत पर पहुंचा तो देखा चाचा भाग गया और मासूम की हालत गंभीर है, उसने तत्काल सूचना खेत में परिजनों को दी। घर पहुंचे परिजनों ने बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को पुलिस अभिरक्षा में परिजनों के साथ इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर भेजा जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई थी, साथ ही आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह गाँव के मोड़ से आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर थाने ले गयी जहां से सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय भेजा गया।


