Siddharthnagar News: 30 टन गेहूं गबन कर फरार चालक और सहचालक गिरफ्तार, ट्रक व 10 टन गेहूं बरामद

Siddharthnagar News: 30 टन गेहूं लेकर फरार हुए चालक और सहचालक को पुलिस ने दबोचा, ट्रक, 10 टन गेहूं और 1.20 लाख रुपये की धनराशि बरामद की गई।

Intejar Haider
Published on: 5 Jun 2026 7:10 PM IST
Driver and co-driver arrested for stealing 30 tonnes of wheat, truck and 10 tonnes of wheat recovered
X

30 टन गेहूं गबन कर फरार चालक और सहचालक गिरफ्तार, ट्रक व 10 टन गेहूं बरामद (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश कजे सिद्धार्थनगर जनपद में जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और त्रिलोकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 टन गेहूं के गबन के मामले का सफल खुलासा करते हुए फरार चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रक, लगभग 10 टन गेहूं तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को शिव शक्ति ट्रेडर्स, बड़हरा विशुनपुर से करीब 30 टन गेहूं ट्रक संख्या यूपी 61 टी 9372 पर लादकर गोंडा भेजा गया था। ट्रक चालक अनिल यादव और सहचालक सुभाष यादव ने माल को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय मोबाइल फोन बंद कर लिए और गेहूं को औने-पौने दामों में बेचकर फरार हो गए। मामले में व्यापारी बलिराम गुप्ता की तहरीर पर 25 मई को थाना त्रिलोकपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने 4 जून को बिस्कोहर-बलरामपुर बॉर्डर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल यादव निवासी आजमगढ़ तथा सुभाष यादव निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रक, 9,855 किलोग्राम गेहूं और गबन की धनराशि में से 1.20 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह राशि यूपीआई के माध्यम से वादी के खाते में वापस भेजी गई है।

वहीं मामल की पूछताछ में सामने आया है कि गेहूं बेचकर प्राप्त रकम में से 1.50 लाख रुपये आरोपी ने अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किए थे, जिसे फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं 58,500 रुपये ट्रैक्टर की किस्त के रूप में जमा किए गए थे।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं। पूछताछ में वर्ष 2025 में गाजीपुर से चावल लेकर राजस्थान जाते समय माल लेकर फरार होने तथा वाराणसी के एक पेप्सी व्यवसायी के साथ धोखाधड़ी करने की बात भी सामने आई है। इन मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story