TRENDING TAGS :
Sitapur News: बहन की शादी में 48 घंटे की पैरोल पर पहुंचा कैदी भाई, परिवार हुआ भावुक
Sitapur News: रोहतक जेल में चार साल से बंद धर्मेंद्र को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 48 घंटे की पैरोल मिली, पुलिस सुरक्षा के बीच घर पहुंचा तो परिवार भावुक हो गया।
बहन की शादी में 48 घंटे की पैरोल पर पहुंचा कैदी भाई, परिवार हुआ भावुक (Photo- Newstrack)
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक भाई हाथों में हथकड़ी और पुलिस सुरक्षा के बीच अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा कैदी भाई पिछले 4 सालों से हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है पिता द्वारा बहन की शादी में शामिल होने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कैदी भाई को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 48 घंटे की पैरोंल मंजूर की।
इसके बाद कैदी भाई पुलिस सुरक्षा के बीच हाथों में हथकड़ी लगाकर बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने घर पहुंच हाथों में हथकड़ी और सुरक्षा में संगीन लिए हरियाणा पुलिस के जवानों को देख सभी की आंखें नम हो गई वहीं अपने बीच भाई को देख बहन की खुशी का ठिकाना ना रहा। यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र के बंसी पुरवा गांव का है। बताते चले की कैदी हरियाणा की रोहतक जेल में आप्राकृतिक दुराचार की धाराओं में बंद है। बताते चलें की बंशीपुरवा के रहने वाले छोटे लाल की पुत्री की शादी आज 19 जून को होनी है। छोटे लाल का बेटा धर्मेंद्र उर्फ बनवारी जो कि पिछले चार सालों से हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है।
धर्मेंद्र हरियाणा की एक लोवर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए छोटे लाल ने न्यायालय में प्रार्थना दिया था जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने धर्मेंद्र की 48 घंटे की पैरोंल मंजूर की।वही छोटे लाल के घर पर गुरुवार को पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थी इसी तैयारियों के बीच एक पुलिस की बड़ी गाड़ी छोटे लाल के घर पर आकर रुकी तो सभी के दिलो में दहशत फैल गई।
कुछ देर बाद पुलिस वैन का पीछे का दरवाजा खुला जिसमें से हाथों में हथकड़ी पहने और हरियाणा पुलिस की संगीनों के साए में कैदी धमेंद्र उतरा तो सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई।धर्मेंद्र की बहन के साथ साथ परिवार के सभी सदस्य भावुक हो गए बहन की शादी की तैयारियों के बीच भाई की मौजूदगी देख शादी की खुशियां और ज्यादा हो गई।यह अलग बात रही कि कैदी धर्मेंद्र पूरे समय पुलिस की निगरानी में रहा। पुलिस सूत्रों की माने तो धर्मेंद्र को शादी समारोह में शामिल होने के लिए 2 दिन की पैरोल मिली है सुरक्षा कर्म को देखते हुए उसके साथ हरियाणा की रोहतक पुलिस के जवान उसके साथ मौजूद है।
रोहतक पुलिस के साथ साथ हरगांव थाना पुलिस के जवाब भी उसके घर पर मौजूद रहे।रात के समय धर्मेंद्र को घर की जगह हरगांव थाने में रखा गया। बताया जाता है कि धर्मेंद्र को शादी की मुख्य रस्मों में शामिल होने का अवसर दिया गया है लेकिन निर्धारित समय पूरा होने से पहले ही उसे वापस हरियाणा की रोहतक जेल वापस ले जाया जाएगा। बहन की शादी में शामिल होने आए कैदी धर्मेंद्र को लेकर पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा।


