TRENDING TAGS :
Sitapur Police Encounter: चेन लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल
Sitapur Police Encounter: सीतापुर में चेन लूट के दो आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
Sitapur Police Encounter
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में सोमवार भोर पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।यह मुठभेड़ कनवाखेड़ा से पीएसी के फायरिंग बट मार्ग पर जंगल में हुई।दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश कामिल और फरमान घायल हो गएपुलिस टीम ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों बदमाश लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के रहने वाले है। पकड़े गए बदमाश शहर कोतवाली इलाके में 36 घंटे पहले हुई चेन लूट कांड में वांछित थे।पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, भारी संख्या में कारतूस,बाइक,सहित लूटी गई चेन दो टुकड़ों में बरामद की।पुलिस टीम की इस सफलता पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने 25 हजार रुपए का इनाम दिया।
बताते चले कि 8 अगस्त को बाइक सवार बदमाशों ने अग्रसेन पार्क के पास एक महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।एसपी अंकुर अग्रवाल ने शहर कोतवाली के साथ एसओजी टीम को भी खुलासे के लिए लगाया था।
शहर कोतवाली और एसओजी की सयुक्त टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर ही रही थी कि सोमवार भोर दो संदिग्ध लोगों को कनवाखेड़ा से पीएसी के फायरिंग बट को जाने वाले मार्ग पर जंगल में मौजूद है।इस सूचना पर शहर कोतवाली और एसओजी की टीम ने जंगल की घेराबंदी की।
पुलिस टीम को देख जंगल में मौजूद संदिग्ध लोगों ने भागते हुए फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की।दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दोनों संदिग्ध बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो हो गए जिन्हें पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम कामिल और फरमान थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी होना बताया।इतना ही नहीं बदमाशों ने शहर में हुई चेन लूट की वारदात को अंजाम देना भी बताया।पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से घटना में स्तेमाल की गई बाइक,दो तमंचे,भारी संख्या में कारतूस सहित महिला से लूटी गई चेन दो टुकड़ों में बरामद की।टीम की इस सफलता पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की।


