Sitapur News: सीतापुर में 5 से 21 जून तक होंगे विशेष कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की

Sitapur News: सीतापुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने समीक्षा बैठक में तैयारियों का जायजा लिया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Harsh Sharma
Published on: 4 Jun 2026 6:53 PM IST (Updated on: 4 Jun 2026 6:54 PM IST)
Sitapur News: सीतापुर में 5 से 21 जून तक होंगे विशेष कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की
X

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने की।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, सुशासन और विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक जनपद, तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

प्रभारी मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को विशेष रूप से सफल बनाने पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होने वाला यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, संगोष्ठियां, जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम और योग दिवस से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव भी साझा कराए जाएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बैठक में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, सांसद अशोक रावत, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story