Sonbhadra News : "जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोका जाएगा...", BJP विधायक भूपेश चौबे का भड़काऊ बयान

Sonbhadra News : योगी के बयान के बाद भूपेश चौबे का सख्त रुख, सड़क पर नमाज पर गरमाई राजनीति

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 20 May 2026 7:55 PM IST (Updated on: 20 May 2026 8:09 PM IST)
Sonbhadra News : जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोका जाएगा...,  BJP विधायक भूपेश चौबे का भड़काऊ बयान
X

BJP MLA Bhupesh Chaubey 

Sonbhadra News : सोनभद्र की सियासत में उस वक्त नया सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ, जब रॉबर्ट्सगंज विधानसभा से भाजपा विधायक Bhupesh Chaubey ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बेहद सख्त बयान दे दिया। विधायक ने दो टूक कहा कि “जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोका भी जाएगा।” उनके इस बयान के बाद जिले से लेकर प्रदेश की राजनीति तक बहस तेज हो गई है।

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नमाज मस्जिदों में पढ़ी जानी चाहिए, सार्वजनिक सड़कों पर नहीं। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की सुविधा, यातायात और आपातकालीन सेवाओं के लिए होती हैं। किसी भी धार्मिक गतिविधि के नाम पर सड़क जाम करना उचित नहीं माना जा सकता। विधायक ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और अब सड़क पर नमाज पढ़ने की पुरानी परंपरा धीरे-धीरे खत्म होती दिखाई दे रही है।

भूपेश चौबे ने दावा किया कि पहले त्योहारों और जुमे की नमाज के दौरान कई जगहों पर सड़कें जाम हो जाती थीं, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब प्रदेश में कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

दरअसल, यह पूरा विवाद 18 मई को लखनऊ में आयोजित एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद और गर्मा गया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि राज्य सरकार किसी भी ऐसी धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं देगी, जिससे ट्रैफिक बाधित हो। उन्होंने कहा कि “नमाज पढ़ना जरूरी है, लेकिन सड़क पर नहीं।” मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया था कि यदि भीड़ अधिक हो तो लोग शिफ्ट में नमाज पढ़ सकते हैं।

अब विधायक भूपेश चौबे के तीखे बयान ने इस मुद्दे को और राजनीतिक रंग दे दिया है। विपक्षी दल इसे धार्मिक ध्रुवीकरण से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थक इसे कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा का मुद्दा बता रहे हैं। सोनभद्र समेत पूरे प्रदेश में यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story