Sonbhadra News: सीएम डैशबोर्ड योजनाओं पर सख्त हुए डीएम, दिए निर्देश

Sonbhadra News: सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शिता और जमीनी स्तर पर काम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 23 May 2026 8:32 PM IST
Sonbhadra DM reviewed CM Dashboard schemes
X

सीएम डैशबोर्ड योजनाओं पर सख्त हुए डीएम, दिए निर्देश (Photo- Newstrack)

Sonbhadra News: सोनभद्र। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण किया। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। किसी भी योजना में लापरवाही या अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की गई

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण तेजी से किया जाए ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों को तत्काल निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण जनहितकारी योजना है और इसमें शिथिलता सीधे आम जनता को प्रभावित करती है।

केवल कागजी प्रगति दिखाने से काम नहीं चलेगा

बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार वितरण, मनरेगा समेत कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केवल कागजी प्रगति दिखाने से काम नहीं चलेगा, योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story